Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपनी यंग ब्रिगेड में बदलाव किया है। संगठन की पूरी की पूरी कार्यकारिणी को बदल दिया गया है, लेकिन एक बार फिर से विधायक सुदर्शन बबलू को यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशों पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नई यंग ब्रिगेड कार्यकारिणी की नियुक्त के आदेश जारी किए हैं।

सोमवार को जारी किए गए गए आदेशों में विधायक सुदर्शन बबलू अध्यक्ष होंगे, वहीं संजय भारद्वाज व मस्त राम ठाकुर को वर्किंग प्रेजीडेंट बनाया गया है। उपाध्यक्षों में चेतन चौहान, शालिनी राणा व सौरभ कालिया के नाम हैं, जबकि महासचिवों की सूची में गुलाम कादिर, प्रवेश शर्मा, रवि पटियाल, वरूण पटियाल, योगराज, गौरव लठ व सुनील कुमार शामिल हैं।

इसी तरह, राज्य सचिव के पद पर अरूण ठाकुर, अनूप कुमार (चंबा), जसविन्द्र सिंह सेन, दीपक कुमार, सीता राम, अजय चंदेल को नियुक्त किया गया है, जबकि नरेश शर्मा, सुरेन्द्र पाल, सतीश कुमार, निशा शर्मा व सुरेन्द्र पाल सिंह संगठन के संयुक्त सचिव होंगे। वहीं, सुरेन्द्र पाल सिंह को ध्वज प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा राजेश कुमार को पवन चौधरी के स्थान पर कांग्रेस सेवादल का चीफ इंस्ट्रक्टर नियुक्त किया गया है। 

अनुराग शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को तुरंत अपना कार्यभार संभालने को कहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों को भी जल्द हटाया जाएगा और सभी के काम की समीक्षा की जा रही है। ऐसे लोग जो पदों पर बैठे हैं, लेकिन संगठन के लिए काम नहीं कर रहे, उनको पदों से हटाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *