शिमला। हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण का बहुत बड़ा विस्फोट हो गया। राज्य में आज अब तक के सबसे अधिक 397 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में लोगों में कोरोना का खौफ और बढ़ गया है। सबसे अधिक मामले कुल्लू जिले में 68 मामले आए हैं। वहीं, कांगड़ा जिले में 60, सोलन जिले में 57, चंबा जिले में 52 मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं, मंडी जिले में 40, शिमला और बिलासपुर जिलों में 31-31, सिरमौर जिले में 22, हमीरपुर जिले में 20 और ऊना जिले में 16 केस कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कुल 7415 मामले कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण 2176 एक्टिव केस हैं। अब तक 5138 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 197 मरीज ठीक हुए हैं।
