Spread the love

शिमला। शिमला नगर निगम के वार्ड नं 2 शांकली में ‘हमारा शिमला हमारा अभिमान’ संस्था द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर 35 पौधे देवदार और कुछ अन्य दूसरी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इसमें संस्था के प्रधान सुनील धर, सचिव संजीव ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजीव सूद, पूर्व मेयर कुसुम सदरेट, सुदीप महाजन, त्रिलोक शर्मा, कपिल शर्मा, अभिमन्यु भागड़ा, श्रवण, अजय पराशर, दीपक शर्मा, प्रमोद राणा, कलित बिंदल, शिशु शर्मा, ज्योती चौहान व अन्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सचिव संजीव ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि यह संस्था सामाजिक कार्य करती आ रही है और आने वाले समय मे समाज के लिए और भी सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *