Spread the love

हमीरपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 23 में प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान घर-घर जाकर भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, पालक, बीएलए और कार्यकताओं ने प्रचार किया। 

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि छोटा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश बुरी तरह से कर्ज के जाल में फंस गया है। इसके लिए जिम्मेदार और कई नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और उनके मित्र हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सारा खर्च अपने मित्रों को सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे हैं और विकास कार्य के लिए 1 रुपए भी आवंटित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 महीने से कैग यानी कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया जिस डेब्ट ट्रैप की तरफ इशारा कर रहा था, वो अब हकीकत बन चुका है। हिमाचल पर 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद स्वीकार है कि राज्य सरकार को कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। अगले वित्तीय वर्ष से पहले ही कर्ज का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपए को पार कर जाएगा।

नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर डांवाडोल स्थिति में है, पर मुख्यमंत्री कर्ज पर कर्ज ले चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के‌ वेतन देने के लिए भी कर्ज, अपने खर्चे पूरे करने के लिए भी कर्ज और 18 महीने में इस सरकार ने रिकॉर्ड कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार मित्रों की, मित्रों के लिए, मित्रों द्वारा है। 

इस अवसर पर विशाल ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद मंडी, संदीप भारद्वाज नगर परिषद उपाध्यक्ष, सुरेश बजाज मंडल कोषाध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष, राजिंद्र पाल बूथ पलक, अशोक कुमार, कमलेश परमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *