Spread the love

शिमला। नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा हो गया है। इस जीत को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, स्वतंत्र संख्या, स्वदेश ठाकुर, सतपाल सत्ती, जेआर कटवाल, सुमित शर्मा, कमलेश कुमारी, विनोद ठाकुर, इंदर लखनपाल ने हर्ष व्यक्त किया और नव नियुक्त अध्यक्ष एवं टीम को बधाई दी। 

इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमल गौतम सर्वसम्मति से नगर परिषद अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह भाजपा के लिए हर्ष का विषय है। कांग्रेस की ओर से कोई भी नॉमिनेशन फाइल न होना और भाजपा की ओर से समर्थन मिलने के बाद कमल गौतम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदर एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में यह चुनाव आयोजित किया गया।

 बता दें कि नगर परिषद बिलासपुर में इससे पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कमलेंद्र कश्यप को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में भाजपा के ही पार्षदों और अध्यक्ष के स्वर न मिलने की वजह से भीतर खाते उनके खिलाफ काफी विरोध शुरू हो गया। अंततः कमलेंद्र कश्यप ने स्वतः ही अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का परचम नगर परिषद बिलासपुर पर कायम है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *