Spread the love

रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी मे “अलंकरण समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र राकेश चंदा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, इन्दिरा गांधी मेडिकल कालेज शिमला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

सर्व प्रथम विद्यालय के तीनों सदन क्रमश अंबेडकर सदन, आर्यभट्ट सदन और रेणुका सदन के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। उसके पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद छात्राओं ने वन्दे मातरम की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया।

छात्राओं ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों का बैज लगाकर समान्नित किया। प्रधानाचार्य परमदेव शर्मा ने मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया। उप प्रधानाचार्य विकेश जनारथा ने समस्त अतिथिगणों का स्वागत किया। इस दौरान छात्र/छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसमें संस्कृत मे स्वागत गीत,सरस्वती वंदना एवं समूहगान प्रमुख थे। 

इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को बैज लगा कर अलंकृत किया, जिसमें हैड बॉय गोल्डी, हैड गर्ल अक्षरा, कैप्टन अंबेडकर सदन आदित्य एवं रिधिमा, कैप्टन आर्यभट्ट सदन अक्षित एवं मुस्कान, कैप्टन रेणुका सदन ईशांत शर्मा एवं अंशिका शर्मा, वाइस कैप्टन अंबेडकर सदन अंशुल एवं समृति, वाइस कैप्टन आर्यभट्ट सदन यतिन एवं स्नेहा, वाइस कैप्टन रेणुका सदन रोहन एवं अयाशा, अनुशासन कैप्टन पीयूष, खेल कैप्टन अंशुल, कक्षा प्रतिनिधि पांचवी डिम्पल शर्मा, छठी कक्षा‌ के प्रतिनिधि कृष, कक्षा प्रतिनिधि सातवीं मोहित शर्मा,कक्षा प्रतिनिधि आठवीं कृतिका शर्मा, कक्षा प्रतिनिधि नवीं महक,कक्षा प्रतिनिधि दसवीं ईशा वर्मा, कक्षा प्रतिनिधि 10+2 दिनेश थापा, प्रधान साहित्य क्लब तन्वी व सचिव अंजली, प्रधान कला और संस्कृति क्लब सिमरन व सचिव ओशिन चौहान, प्रधान पर्यावरण क्लब भुवन व सचिव स्नेहा प्रधान पुस्तकालय क्लब मोहित व सचिव सक्षम, प्रधान सत्यनिष्ठा क्लब नितिन व सचिव सुदीप थापा, प्रधान प्रॉउड इंडिया क्लब रोहित व सचिव मानवी मुख्य थे। 

 मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, आत्मविश्वास, गुरुजनों का आदर सम्मान करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित समारोह की प्रशंसा की। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य परम देव शर्मा ने अलंकरण समारोह के महत्व के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की व समस्त अतिथिगणो का धन्यवाद किया। 

मंच का सफल संचालन सुशील कुमार कला अध्यापक ने किया। इस अवसर पर संजीव चंदा, राजू, प्रधान स्कूल प्रबंधन समिति, विद्यालय के स्टाफ सदस्य अपर्णा शर्मा, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र नेगी, नरेश ठाकुर, सुमन मांटा, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश, लोकिंदर पनाटु, विष्णु शर्मा, सूर्यादीप चौहान, राजेश्वरी, कमला देवी, सुनील व शिशु पाल मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *