Spread the love

शिमला। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय एवं सहाकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आज केबिनेट उप-समिति की बैठक के तहत नगर निगम की ट्री एथाॅरिटी कमेटी द्वारा शिमला शहर में पुराने व जर्जर पेड़ों को हटाने के लिए लिए गए निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इससे शहर में पुराने व खतरनाक पेड़ों से लोगों को निजात मिलेगी तथा इन पेड़ों की कटाई व छंटाई की जा सकेगी। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी तथा वन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *