Spread the love

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रणब मुखर्जी को राष्ट्र के लिए उनकी सेवाओं और अमिट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन ने भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। बंडारू दत्तात्रेय ने इस अपूर्णीय क्षति के लिए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि देश ने एक प्रतिष्ठित और अनुभवी नेता खो दिया है, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की है। जय राम ठाकुर ने कहा कि उनकी प्रतिष्ठित सार्वजनिक सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *