Spread the love

शिमला। भारतीय जनता पार्टी विधायक एवं भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि पिछले एक-डेढ़ महीने के घटनाक्रम से जो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस समर्थक विधायकों की संख्या 43 से घटकर 34 पर आ गई है उससे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं में निराशा और हताश है। आलम यह है कि मुख्यमंत्री समेत वह सभी नेता निराशा व हताशा के कारण इतनी बौखलाहट में है कि वह आए दिन निम्न स्तरीय बयानबाजी कर रहे हैं। 

रणधीर शर्मा ने रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है उन  विधायकों पर बिना प्रमाण के बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं कि वह विधायक बिक गए हैं। उन विधायकों को काले नाग की संज्ञा दी जाती है। कभी उन विधायकों को भेड़ कहा जाता है और कभी उनको मेंढक की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं, विशेष कर मुख्यमंत्री निराधार तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री स्तर के नेता को बिना तथ्यों के आरोप लगाना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने इन आरोपों के साथ प्रमाण देना चाहिए, अन्यथा वह इस बयानबाजी को तुरंत बंद करें।  

भाजपा नेता ने कहा कि आज कांग्रेस के विधायकों की संख्या 43 से घटकर 34 पर आ गई है। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है वह खुलकर अपनी बात कर रहे हैं। उन्होंने शुरू से कहा है कि वह इस सरकार की एक साल की नीतियों से परेशान और तंग मुख्यमंत्री के कार्य शैली में उन्हें इस कदर एहसास हुआ कि वह उस पार्टी को छोड़ने पर मजबूर हो गए, जिसमें उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल में अपने चुनावी वादों को पूरा करना तो दूर, अपनी गारंटीयों को पूरा करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। 

रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति आज देशभर में आकर्षण और देशभर से कांग्रेस पार्टी के नेता अन्य विपक्षी दलों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। क्योंकि मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान देशहित और जनहित में अनेक नीतियां बनाई और अनेक विकास के नए आयाम खड़े किए। उन्होंने कहा कि इससे इस देश की जनता में मोदी सरकार के प्रति आकर्षण बढ़ा और वही कारण है कि अनेक पार्टियों के जो भारतीय जनता पार्टी के विरोध में काम करती है उनके बड़े-बड़े नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका भविष्य भी तभी सुरक्षित है जब देश का भविष्य सुरक्षित है। 

और भी विधायक आ सकते हैं भाजपा में 

रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के 6 विधायक भारतीय जनता पार्टी में आए हैं तो इसमें हैरानी की बात नहीं है। हालत तो यह बने हैं कि और भी कई विधायक भारतीय जनता पार्टी में आ सकते हैं। क्योंकि दिन प्रतिदिन मोदी सरकार के प्रति लोगों का जो विश्वास और श्रद्धा बढ़ रही है और सनातन को बढ़ाने का काम सनातन के प्रति जनता में विश्वास पैदा करने का काम हमारे देश के लोगों के आस्था के केंद्रो को विकसित करने का काम मोदी ने किया है। विशेष रूप से अयोध्या में भगवान राम की जन्म भूमि पर मंदिर बनाकर प्राण प्रतिष्ठा करके जो विश्वास लोगों के मन में पैदा हुआ है वह भी एक कारण बन रहा है कि बहुत से लोग भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन पार्टी के नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकराया उस बात को तो उन पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भी अच्छा नहीं समझा और वह भी एक कारण है कि देशभर के नेता अन्य पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं और हिमाचल प्रदेश में इन विधायकों का आना भी उसका एक कारण है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिन तीन आजाद विधायकों ने त्यागपत्र दिए, उन त्यागपत्रों को स्वीकार न करने को भाजपा असंवैधानिक मानती है। वह गैरकानूनी है क्योंकि जब कोई विधायक व्यक्तिगत रूप से पेश होकर त्यागपत्र देता है तो उसके लिए संवैधानिक व्यवस्था यही है कि उस त्यागपत्र को स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा  कि कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा के उप चुनाव में अपने संभावित हार को देखकर इतनी बौखला गई है कि वह तीन और उपचुनाव को झेलने की स्थिति में नहीं है। वह जानते हैं लोकसभा की चारों सीट तो भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *