Spread the love

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार का अंतरिम बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और हमारे लिए प्रसन्नता का विषय यह है कि उनके मजबूत नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। भारत के आगे बढ़ने के साथ-साथ, भारत की प्रतिष्ठा विश्व के मानचित्र पर एक अलग पहचान के साथ खड़ी हुई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का एक साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत गया है लेकिन कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है और कार्यकर्ता हताश और निराश हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 13 महीने से सभी विकास कार्य रुके पड़े हैं, लोन लिया तो जा रहा है परन्तु कहां जा रहा है, पता नहीं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश आर्थिक संकट में चला तो ऊना में कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था के लिए चिकन का इंतजाम कहां से हो रहा था। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में टूरिज़्म एक ऐसा सेक्टर है जो बहुत बड़ा रोजगार का एक माध्यम है और एक आय का साधन भी हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली गाड़ियां और कैरिज विकल पर भारी टैक्स लगाए गए हैं। प्रदेश में ऐसी परिस्थितियों में पर्यटक क्यों और कैसे आएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *