Spread the love

ऊना। इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इस संदर्भ में ऊना में सोमवार को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ऊना में जुटा। दिनभर संगठन के विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ और भविष्य के लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी कार्यालय ऊना में यह बैठक सुबह से सायं तक चली। बैठक में कई मुद्दों पर मंत्रणा हुई।

प्रदेश शीर्ष नेतृत्व की इस बैठक में हिस्सा लेने और पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम विशेष तौर पर ऊना पहुंचे। भाजपा की इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव विंदल, पार्टी नेता सुरेश भारद्वाज, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल, राज्यसभा सदस्य सिकन्दर, इंदू गोस्वामी, रश्मिधर सूद, वंदना योगी, सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, महेन्द्र ठाकुर सहित कई अन्य नेता भी विशेष तौर पर पहुंचे।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम ने बताया कि प्रदेश भाजपा 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रूप से तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मोर्चा सहित पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पिछले एक वर्ष से लगातार झूठ और भ्रामक ब्यानबाज़ी कर झूठी गारंटियों का ढोल पीट रही है। कांग्रेस सरकार अब तक न वर्ष में 1 लाख युवाओं को रोज़गार दे पाई है‌ और न 1500 रुपए प्रति महिलाओ को देने में सफल हुई है। प्रदेश की 24 लाख महिलाएं अपने आपको छला महसूस कर रही हैं। वहीं किसान गोबर और दूध की बिक्री के रेट पर जो कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटी दी थी उनको कब पूरा किया जाएगा, उसका लगातार इंतजार कर रहे हैं।

दुष्यंत गौतम ने बताया कि दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार का प्रत्येक शब्द योजना के रूप में युवा, महिला, किसान और गरीब के लिए पूरी होने की गारंटी के रूप में पूरक होकर सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार वर्ष 2014 से ही गरीब, शोषित वंचित और पिछड़े समाज के उत्थान के लिए बनी थी और निरंतर सबका साथ, सबका विकास के ध्येय से निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने 300 से अधिक योजनाओं के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक कि धनराशि का लाभ सीधा लाभार्थी को देने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ से अधिक आम जनमानस को पीएम गरीब कल्याण योजना से लाभ को अगले 5 वर्ष के लिए बढ़ाया है। 47 करोड़ से अधिक पीएम जनधन योजना में खाते खुलवाकर लाभार्थी को सीधा लाभ देकर भ्रष्टाचार मुक्त शासन की ओर सफलतापूर्वक कदम बढ़ाया है। आयुष्मान योजना से देश के प्रत्येक गरीब को सस्ती दवा और इलाज़ से गरीब के जीवन को संबल देने का काम किया है।

दुष्यंत गौतम ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने चांद के साथ साउथ पोल पर पहुंच कर अंतरिक्ष पर कदम रख कर विश्व पटल पर अपना नाम दर्ज किया है। जी-20 के सफल आयोजन ने नरेंद्र मोदी को विश्व के अग्रणी नेता के रूप में प्रतिस्थापित किया है। यही नहीं, उनके नेतृत्व में किसान की आय बढ़ी है और किसान ने किसानी से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया है। देश की महिलाओं का आर्थिक संबल और सशक्तिकरण होने से महिलाओं ने अपने आपको गौरवशाली महसूस किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा संगठन की तैयारी को मध्येनज़र रखते हुए ऐसा विश्वास से कह सकते हैं कि भाजपा चारों लोकसभा की सीट जीतकर फिर से एक वार मोदी सरकार को बनाने में सहयोगी सिद्ध होंगे। प्रदेश के सभी नेताओं व कार्यकर्ता आगामी दिनों में जन-सम्पर्क अभियान और संवाद को बढ़ाने के लिए तय योजना से आगे बढ़ेगी और 2019 के लोकसभा के चुनाव परिणाम को प्रदेश में दोहराएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *