Spread the love

शिमला। भारतीय जनता पार्टी पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा व शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श कर प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी व जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। इसके तहत प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में बोधराज चुराह, संजय महाजन, ज्वाली, सर्वचंद गलोटिया धर्मशाला, सुरेश पठानिया पालमपुर, यशपाल सिंह जसवां प्रागपुर, संजीव कुमार स्पिति, जम्भु पाल पूह, रमेश वोहटा रोहडू, महेश सिपहिया बल्ह, सुरेश बंका कुटलैहड़, विपिन अग्निहोत्री भोरंज, बलदेव राज ठाकुर शिमला ग्रामीण, मायाराम चौहान शिलाई तथा भूपेन्द्र ठाकुर सोलन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।

जिला संयोजकों में दर्शन कुमार को जिला चम्बा, घनश्याम स्मयाल को जिला नुरपूर, रमेश वालिया को जिला कांगड़ा, ललित शर्मा को जिला पालमपुर, गन्धर्व सिंह को जिला देहरा, लोबजांग बोध को जिला लाहौल स्पिति, विनोद कुमार जिन्टू को जिला किन्नौर, राजेन्द्र चंदेल को जिला महासू, विनोद कुमार को जिला सुन्दरनगर, राजकुमार को जिला मण्डी, चुनी लाल को जिला कुल्लू, प्रमोद सिंह को जिला ऊना, प्यारे लाल शर्मा को जिला हमीरपुर, अमर सिंह ठाकुर को जिला बिलासपुर, रमेश शर्मा को जिला शिमला, धर्म सिंह ठाकुर को जिला सोलन तथा अजय मेहता को जिला सिरमौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवीन शर्मा ने सभी जिला संयोजकों को जिला स्तर पर पंचायतीराज प्रकोष्ठ की टीम को एक सप्ताह के अंदर गठित करने के निर्देश दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *