Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण, हिमुडा के नव नियुक्त उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने वीरवार को अपने नए कार्यालय का पदभार सम्भाल लिया। इस दौरान हिमुडा के मुख्य कार्यकारी सहित स्टाफ के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनका कार्यलय पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाइक, अनिता वर्मा, कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट, इंदरजीत सिंह, सत्यजीत नेगी, सोनिया चौहान ,रूपेश कवंल, चन्द्र शेखर, रवि चौहान, राजेश वर्मा, सुरेश नागटा, एसके सहगल, रिपना कलसाइक, उषा मेहता राठौर, विनीता वर्मा, लता वर्मा, नितिन, अश्वनी ब्रामटा, नीरज बक्शी, वीरेंद्र बांष्टु, शुभम वर्मा, रजत राणा, महेंद्र राजटा, भूपेंद्र कौशल, मोहन झारटा, मोहन नेगी, सेनराम नेगी, पार्षद उमंग बंगा, अंकुश वर्मा व पार्टी के कई अन्य पदधाधिकारी मौजूद थे।

बाद में, मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में छाजटा ने इस नई जिम्मेदारी के लिये केंद्रीय आला कमान, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

छाजटा ने कहा कि उनकी प्रार्थमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों व शहरी आवास योजनाओं के सफल कार्यान्वयन की रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमुडा की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इस दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *