Spread the love

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल के साथ शिव बावड़ी मंदिर समरहिल के घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले लोगों के घर जाकर उनसे मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया।

आनंद शर्मा ने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस हर प्रकार से प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ।  इस दौरान उन्होंने प्राप्त मांगों को भी पूरा करने का भी आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत गौतम, जितेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *