Spread the love

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संगीत सम्राट पद्म विभूषण और प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका निधन गत दिवस 90 वर्ष की आयु में अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ।राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि इनके निधन से न केवल संगीत जगत, बल्कि पूरे विश्व को गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उनका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और बहुत सी प्रतिभाओं को एक साथ लाया है। पंडित जसराज की आवाज और संगीत ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार पद्म विभूषण पंडित जसराज के निधन से भारतीय सांस्कृतिक जगत में एक रिक्तता उत्पन्न हो गई है। जय राम ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *