Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ केक काटकर अपना 67वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, संयुक्त सचिव बेगराम कश्यप, विधान सभा अध्यक्ष के सचिव प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधान सभा सचिवालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।

कुलदीप पठानिया का जन्म 17 सितम्बर 1957 को जिला चम्बा के छलाड़ा गाँव में हुआ है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त की है। पठानिया वर्ष 1985 में प्रथम बार विधान सभा सदस्य चुने गए तथा उस विधान सभा में सबसे कम उम्र के सदस्य रहे हैं। पठानिया दिसम्बर 2022 में पाँचवी बार विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं तथा 5 जनवरी, 2023 को सर्व सम्मति से विधान सभा अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पूर्व कुलदीप पठानियां हिमाचल सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त विधान सभा सचिवालय में एनएसयूआई तथा जिला चम्बा के एसटी संगठन के छात्रों ने भी विधान सभा सचिवालय में केक काटकर विधान सभा अध्यक्ष के साथ उनका जन्म दिन मनाया ।

आज विधान सभा सचिवालय में पठानिया को उनके जन्म दिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आज सर्व दलीय बैठक में भाग लेने आए नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पठानिया को उनके 67वें जन्म दिन की बधाई दी। विधायक केवल सिंह पठानिया, विधायक डा. जनक राज तथा मीडिया के कई वरिष्ठ पत्रकारों तथा स्थानीय लोगों ने भी विधान सभा सचिवालय पहुंचकर पठानियां को उनके जन्म दिन की बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *