Spread the love
कुल्लू। वन विभाग द्वारा पीज से कायसधार तक लगभग 7 किलोमीटर ब्राइडल पाथ पर ई कार्ट का सफल ट्रायल किया गया। ब्रिटिश काल में पर्वतारोहण के शौकीनों के लिए बनाये गईं इस ब्राइडल पाथ का वन विभाग द्वारा उन्नयन कर इसे ई कार्ट चलाने योग्य बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू उपमंडल के पीज से काइसधार व निरमण्ड उपमंडल के बागा सराहन से बशलेऊ जोत होते बठाहड़ के लिए पुराने ब्राइडल पाथ पर ई कार्ट चलाने की घोषणा की थी ताकि इन क्षेत्रों मे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। ब्रिटिशकालीन ब्राइडल पाथ के उन्नयन का कार्य वन विभाग को सौंपा था।
वन मण्डलाधिकारी कुल्लू एंजल चौहान ने पीज से कायसधार तक ई कार्ट का परीक्षण के उपरान्त कहा कि इस ब्राइडल पाथ पर ई कार्ट के आरम्भ होने से क्षेत्र में पर्यटन को पंख लगेगे।ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा इस मार्ग पर दो ई कार्ट चलाई जा रही है। जिसका स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राइडल पाथ पर केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही चलेंगे ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed