Spread the love
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को यहां से हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सोलन, ऊना और सिरमौर जिला रेडक्रॉस शाखाओं के लिए राहत सामग्री के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रदान की जाएगी। राहत सामग्री के रूप में स्वच्छता किट, तिरपाल, किचन सेट, कंबल आदि उपलब्ध करवाए गए हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के समय राज्य रेडक्रॉस सोसायटी प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा अब तक राहत सामग्री के 14 वाहन विभिन्न जिलों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासी प्रभावित परिवारों के साथ हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने लोगों से प्रभावितों की मदद के लिए योगदान का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और राज्य रेडक्रॉस के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *