Spread the love

शिमला। आपदा प्रभावित हिमाचल में राहत व पुनर्वास कार्य कछुआ चाल से चल रहे हैं। पुुनर्वास, जीर्णोंद्धार व रिपयेर कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि आपदा की घड़ी में सरकार लोगों के साथ छल व राजनीति कर रही है। उन्होंने सरकार को रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर कार्यों में तेजी लाने की सलाह दी है।
शिमला में मीडिया से बात करते हुए डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को केंद्र सरकार का स्पष्ट शब्दों में धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संसद छोड़ हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से नुकसान का जायजा और बड़ी राहत भी प्रदान करके गए ,इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार को खुले धीरे करके आगे बढऩा चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल की जो मदद कर रही है उसे खुले मन से लोगों के सामने नहीं लाया जा रहा। आरोप लगाया कि आपदा में गरीबों को राहत राशि प्रदान करने के मामले में भी भाई भतीजावाद हो रहा है। किसी को कम तो किसी को अधिक राहत राशि दी जा रही है। जाहिर है कि सरकार ने इसके मापदंड तय नहीं किए हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि पीएम मोदी एक बटन दबाते हैं और पीएम किसान सम्मान निधि की रकम करोड़ों किसानों के खातों में पहुंचती है। मगर कांग्रेस के नेता आपदा में दी जाने वाली राहत राशि को नकद बांट रहे हैं। उन्होंने सरकार से राहत राशि को डीबीटी के माध्यम से प्रभावित पात्र व्यक्तियों के खातों में भेजने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार किसानों के साथ भी राजनीति कर रही है। सेब के विषय में किसान भाइयों को उलझा के रखा हैए कभी सेब के कार्टन और वजन में। अब इस सरकार से सडक़े ही नहीं खुल रही हैए हर जिले में लगभग 300 सडक़ें बंद है और आज सेब, टमाटर, मटर की फसलें मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *