शिमला। राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश कृषि विवि पालमपुर के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने प्रधान सचिव (कृषि) ओंकार शर्मा को इस विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी विवि के नए कुलपति की नियुक्ति तक के लिए सौंपी गई है। इस संबंध में राज्यपाल ने आज आदेश जारी कर दिए गए।
