Spread the love
शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। उन्होंने ‌अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 सचिव, 10 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रभारी, 7 सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए हैं।
डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक पवन काजल, विधायक हंसराज, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल और राजीव भारद्वाज को नियुक्त किया गया है।
उधर, प्रदेश महामंत्री के रूप में डॉ. राजीव बिंदल ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा को दायित्व सौंपा है। वहीं, प्रदेश सचिव के रूप में विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान, डॉ. संजय ठाकुर, नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर और मुनीष चौहान को दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में कमलजीत सूद कार्य करेंगे।
डॉ. बिंदल ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी राकेश शर्मा, महेंद्र धर्माणी, उमेश शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलबीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर को सौंपी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व कर्ण नंदा संभालेंगे, जबकि प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में प्यार सिंह, संजय शर्मा, अमित सूद, रजत ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन और रमा ठाकुर की नियुक्ति की गई है।
डॉ. बिंदल ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर पूर्व प्रदेश सचिव तिलक राज की‌ तैनाती की है। वहीं, महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर वंदना योगी को तैनात किया गया है। कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बावा और सपना कश्यप नियुक्त किए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *