शिमला। शिमला में पूर्व पार्षद द्वारा गो ग्रीन इनिटेटिव के तहत ग्लेन एरिया में 45 देवदार लगाई गए। वहीं दो वर्ष पूर्व लगाए गए देवदार के पौधों का निरीक्षण भी किया।
पूर्व पार्षद किमी सूद ने कहा कि भविष्य में भी पूरे शिमला शहरी में इस मुहिम को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण, सफाई अभियान, अवेयरनेस कैंपेन, इकोफ्रेंडली लाइफस्टाइल आदि को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने श्रावण के शिवरात्रि की भी सभी को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह दिन इस मुहिम को शुरू करने के लिए विशेष रूप से चुना गया।
