पालमपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सुलह चुनाव क्षेत्र को 4 जोनों में बांटा तथा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी कि वे अपने-अपने क्षेत्र की पल-पल की जानकारी उन्हें दें ताकि वे किसी भी प्रभावी व्यक्ति के नुकसान को सरकार तक पहुंचा सके । जोन परौर मरांडा में बाबूराम, संजय मलिक, अरुण राणा, करम चंद, सरवन चौधरी, धर्म चंद चौधरी, मदन भाटिया, सुशील कुमार, मान चंद, बलदेव कुमार तथा अमित चंद रहेंगे। वहीं, धीरा राझून जोन में राजेश ठाकुर, सविता भटेडिया, वेद प्रकाश, कुलदेव, दिनेश परिहार, रामेश्वर सिंह, राकेश राणा, प्रवेश राणा, धर्मेंद्र सहित मिंटू रहेंगे। जोन डरोह थुरल में संदीप ठाकुर, कृपाल चंद, अर्जुन सिंह खरवार, अनिल गुलेरिया, गुलेर चंद कटोच, चमन राणा, रणवीर भूरिया, पवन राणा, उत्तम चंद, कुसुम कटोच, अरुण धड़वाल सहित कश्मीर राणा रहेंगे। वहीं खैरा मालनू जोन में विजय पटियाल, विकास राणा, अर्जुन पठानिया, विनय धीमान, सुरेंद्र पठानिया, अमित पटियाल, प्रीतम चंद, निशा मेहरा, सुमन राणा सहित आनंद कटोच देखेंगे। उधर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सनी ब्लारऊ तथा ओबीसी अध्यक्ष बलदेव चौधरी और खोजबीन विभाग के जिलाध्यक्ष सीरियल चंदर कोआर्डिनेशन देखेंगे।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि वे स्वयं भी पूरे क्षेत्र की नजर रखे हुए हैं तथा जो भी नुकसान हो रहा है उसे वे तुरंत सरकार तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को चाहे वे आम कर्मचारी हो या अधिकारी हो, उन्हें 24 घंटे सचेत रहने के लिए सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। संजय सिंह चौहान ने कहा कि लोग किसी भी प्रभावी व्यक्ति की समस्या को एसडीएम धीरा, अभियंता आईपीएच थुरल, अभियंता पीडब्ल्यूडी भवारना, बीडीओ भेडू, बीडीओ भवारना, तहसीलदार भवारना, सुलह, थुरल तथा पंचायत सचिवों तथा पटवारियों तक पहुंचाने में मदद करें, जिससे लोगों की मदद की जा सके।
