Spread the love

शिमला।

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हिमाचल सरकार ने च्यूंगम और बब्बलगम की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगा दी है। यह रोक 30 जून तक रहेगी। इस दौरान दुकानों पर इनकी बिक्री नहीं होगी। वहीं इसके खाने पर भी रोक रहेगी।

इस संबंध में शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया है कि च्यूंगम और बब्बलगम खाकर थूकने के बाद कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा और अधिक रहता है। ऐसे में इसकी बिक्री पर रोक लगानी आवश्यक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed