शिमला। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शशि दत्त ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राठौर की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की टिप्पणी गई टिप्पणी पर कड़ी निंदा की है। शशि दत्त ने कहा है कि या तो कांग्रेस के अध्यक्ष अल्पज्ञान के चलते ऐसा बोल रहे हैं या उनको इस संकट की घड़ी में भी केवल राजनीति ही सूझ रही है।
उन्होंने कहा कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री के आह्वान पर जब 5 बजे शाम को पूरा देश उठ खड़ा हुआ और पूरे देश की 130 करोड़ जनता ने घंटी, थाली और ताली बजाकर कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिस व अन्य सभी का जिस गर्मजोशी से धन्यवाद किया, वह कांग्रेस के लोगों से हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस के इन नेताओं को इस संकट की घड़ी में देश और समाज के साथ खड़ा होना चाहिए, जबकि कांग्रेस इस घड़ी में भी घटिया राजनीति कर रही है।
शशि दत्त ने कहा कि इस संकट और निराशा के वातावरण में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल को 9 बजे शाम को 9 मिनट के लिए दिए, टॉर्च, मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर एकजुटता का प्रदर्शन करना और देश की 130 करोड़ जनता द्वारा फिर एक बार यह प्रदर्शित करना कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एक साथ खड़ा है तथा कोरोना से इस लड़ाई में देश के प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। शशि दत्त ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को ये हजम नहीं हो रहा, जबकि ऐसे नाज़ुक समय में तो कम से कम घटिया राजनीति न करे।
