Spread the love

निरमंड। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी गत दिन कुल्लू जिला के बागा सराहन के दौरे पर पहुंचे। सराहन पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। स्थानीय जनता की मांग पर जगत सिंह नेगी ने क्षेत्र में सीए स्टोर खोलने, किसानों बागवानों के लिए दवाइयों की दुकान खोलने, प्रोसेसिंग प्लांट व फल मंडी खोलने का आश्वासन दिया।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागा सराहन में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार योजना बनाकर विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि वे स्वंय सीएम को इस क्षेत्र के बारे में अवगत करवाएंगे ताकि बागा सराहन विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर बने क्लस्टर का निरीक्षण किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *