Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूर्व भाजपा सरकार के समय पार्टी नेताओं, कांग्रेस नेत्रियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान राजनीतिक बदले की भालन से बने सभी पुलिस मामलों को तुरंत रद्द करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, महिला नेत्रियों व कार्यकर्ताओं पर जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ किये गए विरोध प्रदर्शन करने पर पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेशभर में सैकड़ों पुलिस मामलें इन नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर बनाये हैं जो अविलंब निरस्त होने चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने उनसे मिलने आये पार्टी नेताओं, महिला कांग्रेस की नेत्रियां, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पार्टी के सैंकड़ों लोग पिछले पांच सालों से विभिन्न न्यायालयों में इन मामलों को लेकर पेशियां भुगत रहे हैं। उन्हें हर सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। केवल तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के आदेशों का पालन करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने छह माह से ऊपर हो गए हैं, इसलिए इस पर तत्परता से इन्हें रद्द करने के आदेश जारी होने चाहिए, क्योंकि यह सब मामले राजनीतिक द्वेष भाव से बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट में कांग्रेस की महिला नेत्रियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व बड़ी संख्या में पार्टी के लोगों को कोर्ट के बार बार पेशी मे पेश होना पड़ता है। इससे सभी को जल्द छुटकारा मिलना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने इन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस बारे मुख्यमंत्री से मिल कर बात भी करेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *