शिमला। हिमाचल कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार थम नहीं रही है। कोरोना संक्रमण के मामले औद्योगिक नगरों से आगे बढ़ते हुए अब और इलाकों में भी फैलने लगा है। सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 115 मामले पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में सबसे ज्यादा 32 मामले आए हैं। मंडी जिले में 30 मामले पाजिटिव आए हैं।
ऊना जिले में भी 26 नए मामले आए हैं। बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमण के 9, कांगड़ा जिले में 6, सिरमौर और चंबा जिले में 4-4 और शिमला व हमीरपुर में 2-2 मामले पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2818 हो गई है। इनमें से अब तक 1658 मरीज इस रोग से ठीक हुए हैं और अब 1128 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 99 मरीज ठीक हुए हैं। सोलन जिले में कोरोना संक्रमण के 32 मामले पाजिटिव पाए गए। इनमें बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ से 22 और सोलन से 3 मामले हैं।
मंडी जिले में कोरोना संक्रमण के 30 मामले सामने आए हैं। इनमें से 23 मामले जिले के बगस्याड़, थुनाग क्षेत्र में आए हैं। कांगड़ा जिले में 6 और हमीरपुर जिले में 2 मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं, शिमला के आईजीएमसी में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है।
