Spread the love

बड़सर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने वीरवार को यहां विश्राम गृह में जलशक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके बड़सर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दोनों विभागों से संबंधित विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और ये सभी कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरी होने चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को इनका लाभ मिल सके। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट की कोई कमी नहीं है। क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करवाना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विधायक ने अधिकारियों से एक-एक विकास कार्य की ताजा स्थिति की जानकारी ली तथा इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed