Spread the love

शिमला। शिमला नगर निगम चुनावो को लेकर आज शिमला के पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, उप महापौर, पूर्व पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग के समक्ष आपत्तियां दर्ज करवाई। इस प्रतिनिधिमंडल में आदर्श सूद, जितेंद्र चौधरी, हरीश जनारथा, मोहिंदर चौहान, सुरेंद्र चौहान, सुशांत कपरेट, मनोज कुठियाला, कुसुम लता ठाकुर, मनोज कुमार व इंद्रजीत सिंह शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर का आपत्तियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि पुनः सीमांकन और मतदाता सूचियों में बहुत असमानता है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताते हुए चुनाव आयोग को बताया कि शिमला के विधायक व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का मतदाता सूची में नाम हदबंदी के अनुरूप ब्रॉकहोस्ट वार्ड में होना चाहिए था, लेकिन उनका नाम छोटा शिमला वार्ड में दर्शाया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग से सभी खामियों को चुनाव से पहले दुरुस्त करने को कहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *