Spread the love

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के निदेशक (शोध) व न्यू मीडिया विभाग के प्रो. प्रदीप नायर का चुनाव सूचना पर्यावरण पर अंतर्राष्ट्रीय पैनल (IPIE) में सदस्य के रूप में हुआ है। स्विस आधारित यह अंतर्राष्ट्रीय पैनल और वैश्विक विज्ञान संगठन पर्यावरण के खतरों के बारे में समूचे विश्व को वैज्ञानिक ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी आधिकारिक घोषणा नोबेल पुरस्कार शिखर सम्मेलन 2023 – (सत्य, विश्वास और आशा) में 24-26 मई को वाशिंगटन डीसी में की जा जाएगी। इस वैश्विक संगठन का उद्देश्य नीति निर्माताओं, उद्योग और समाज को पर्यावरण सूचना पर पुख्ता जानकारी देना है। इसके साथ ही पर्यावरण सूचना पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन, शोध कार्य करना और बढ़ावा देना भी इस संगठन का मिशन है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *