शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को यह देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि आज के दिन 1991 में आंतकवाद के क्रूर हाथों ने हमारे इस नेता को हमसे छीन लिया था। आज का यह दिन उन्हें याद करते हुए कांग्रेस पूरे प्रदेश में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मना रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में आईटी के जनक के तौर पर राजीव गांधी हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही महिला उत्थान के लिए अनेक कार्य किये। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर हमेशा याद रखे जाएंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी की एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी पार्टी नेताओं ने इस फोटो प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में राजीव गांधी के जीवन के उन सभी पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर प्रतिभा सिंह के साथ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक हरीश जनारथा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम, आनद कौशल, अनिता वर्मा, जिलाध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, दीपक राठौर, अमित नंदा, कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, भूपेंद्र कंवर, जितेंद्र ठाकुर, वेद प्रकाश ठाकुर, संदीप कुमार, बलदेव ठाकुर, प्रभा ठाकुर, निर्मला ठाकुर, नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, पार्षद अनिता शर्मा, मोनिका भारद्वाज, शिनम कटारिया, दलीप थापा, ममता चंदेल, विनीत शर्मा, मोनिता चौहान के अतिरिक्त एसके सहगल, तनु चौहान, सेनराम नेगी, जीत राम पंवर,इशरा हेटा, वृंदा सिंह, विनोद सूद, वीर सिंह, विनोद भाटिया, अनिल चौहान, डीके रत्न, मुस्कान, कमला नेगी, विक्रम ठाकुर, वीरेंद्र बांश्टू और डॉ. धीमान समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
