Spread the love
शिमला। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि बच्चों में वैश्विक मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता लाने के लिए प्रदेश सरकार सभी संभव प्रयास करेगी। उन्होंने तिब्बत की निर्वासित सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री प्रो. सामदोंग रिम्पोचे को आश्वासन दिया कि प्रदेश का शिक्षा विभाग बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वे सोमवार को गेयटी थिएटर में टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट और आयुर्ज्ञान न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। प्रो. सामदोंग रिम्पोचे ने “आधुनिक शिक्षा में सार्वभौमिक नैतिक मूल्यों की आवश्यकता” विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक भिक्षु जामयांग, आयुर्ज्ञान न्यास की नीलम गुलाटी, प्रारंभिक
शिक्षा के निदेशक घनश्याम, विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपल एवं केंद्रीय तिब्बती विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक शामिल थे। प्रो. सामदोंग रिम्पोचे ने विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *