Spread the love

शिमला।

प्रशिक्षण सेना भर्ती कार्यालय शिमला के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी रिक्रूटिंग आफिस शिमला द्वारा रामपुर शहर में 16 से 25 अप्रैल, 2020 को आयोजित की जाने वाली भर्ती रैली विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण महामारी के कारण आगामी आदेशों तक स्थगित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी को अगले आदेश प्राप्त होने पर सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत लगभग 12 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है, जिनका पंजीकरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर के युवाओं के लिए आयोजित की जानी थी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *