Spread the love
नाहन। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को नाहन में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तहत वन मण्डल नाहन के ‘‘वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं जहां वन संरक्षण का कार्य कर रही हैं वहीं जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उन्होंने वन विभाग को इन्हें और अधिक जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि जहां ये वन उत्पादों को और उगा सकें वहीं इन उत्पादों को और विस्तार दे सकते हैं।
उन्होंने समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वन संरक्षण की दिशा में अच्छा काम कर रही हैं और विशेषकर औषधीय पौधों को उगाकर वे जागरूकता का काम भी कर रही हैं।
इस अवसर पर, वन मण्डलाधिकारी सौरभ ने राज्यपाल का स्वागत किया। विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सुमित खिमटा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पूर्व, राज्यपाल ने त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा संचालित गौशाला का भ्रमण भी किया।
बाद में, वह सुकेती फॉसिल पार्क व संग्रहालय भी गए। उन्होंने इस संग्रहालय में संरक्षित रखे गए जीवाश्म के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *