Spread the love
शिमला। शिमला व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को व्यापारी वर्ग को व्यापार में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर निगम शिमला द्वारा व्यापारियों को दुकानों की लीज डीड भरवाने के लिए कहा जा रहा है। जबकि दुकानदार 60-70 सालों से अपनी दुकानें चला रहे हैं और किराया दे रहे है। उन्होंने कहा कि लीज डीड में दो क्लोज (आईऔर जे) डाली हैं। उनकी मांग है कि सरकार इस पर पुनःविचार कर इन दो क्लोज को हटाए
शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि नगर निगम ने जो बिल किरायेदारों के सप्ताह पहले जारी किए है, वे दो साल का इकट्ठा जारी किया है और इसकी भुगतान की अंतिम तारीख 30 अप्रैल रखी गई है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को कोरोना काल की वजह से पहले ही बहुत आर्थिक नुकसान हो चुका है‌। एसे में बिल भुगतान के समय को 4 से 6 महीने तक बढ़ाया जाए।
मंगा ने कहा कि व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कोरोना काल के समय जब सभी दुकानें बंद थी, उस दौरान का किराया माफ किया जाए और कूड़े के बिलों को कैटेगरी वाइज दोबारा से लागू किया जाए‌। उनकी यह भी मांग है कि शिमला की थोक सब्जी मंडी और अनाज मंडी को रोड साइड पर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों जायज मानते हुए जल्द से जल्द से पूरा करने का आश्वासन दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *