शिमला। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक कुलदीप राठौर को और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने राठौर को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक तैनात किया है। वहीं, पार्टी ने राठौर के अलावा अर्जुन मोधवाडिया, सुभाष चोपड़ा व प्रदीप टमटा को भी पर्यवेक्षक लगाया है।
कुलदीप राठौर एआईसीसी के प्रवक्ता हैं। पूर्व में वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छात्र जीवन से ही वह कांग्रेस के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन एनएसयूआई से जुड़े और आज इस मकाम पर पहुंचे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें ठियोग से विधानसभा चुनावों में उतारा था और उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। इसके बाद अब पार्टी हाईकमान ने उन्हें मध्य प्रदेश चुनावों की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
