Spread the love
धर्मशाला। बीड़-बिलिंग में 5 दिन एकूरेसी प्री वल्र्ड पैराग्लाइडिंग कप तो समाप्त हो गया, लेकिन इन 5 दिनों में टेक ऑफ व लैंडिग साईट पर हर तरफ कचरा जिसमें नमकीन के पैकेट, बिस्कुट, खाली पानी की बोतल आदि ही नजर आए।
जब इस कचरे की सफाई के लिए कोई आगे नहीं आया तो बीड़ होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने सफाई का बीड़ा उठाया और लैंडिग साईट पर स्वच्छता अभियान चलाया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीष अबरोल ने इस सबंध में बताया कि स्वच्छता अभियान के दोरान लैंडिग साईट से लगभग 200 किलोग्राम कचरा उठाया गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान बीड़ होटल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन लैंडिग व मंच के आसपास की सफाई करते रहे। बीड़ होटल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा इस प्रतियोगिता के समापन तक लगभग 500 किलोग्राम कचरा उठाया गया। उन्होने कहा कि बीड़ होटल एसोसिएशन आगे भी पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए कार्य करती रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *