Spread the love
रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र बड़ा कम्बा का दौरा किया और जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बागवानी मंत्री ने कहा की जिला किन्नौर के प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर लगाएं जायेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बारे संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
राजस्व मंत्री ने कहा की जिला किन्नौर जनजातीय क्षेत्र है जहां लोगों के पास भूमि का अभाव है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्र में नौतौड लागू कर पात्र व्यक्तियों को भूमि उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। नेगी ने कहा की प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत प्रदेश सरकार ने हिमाचल की 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान करने के लिए 416 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ा कम्बा की प्रधान मोनिका नेगी, बड़ा काम्बा पंचायत समिति तथा मंदिर समिति द्वारा राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान मोनिका नेगी ने मुख्य अतिथि का टोपी व खतक भेंट स्वागत किया तथा ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित मांगे मुख्यातिथि के समक्ष रखी।
इस दौरान जगत सिंह नेगी ने बड़ा कम्बा मंदिर के कार्य के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल बड़ा कम्बा को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 10 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि बड़ा कम्बा टनल का कार्य भी किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *