Spread the love
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को यहां शिमला ग्रामीण के चारों वार्डों के पार्टी ‌कार्यकर्ताओं‌और हलके के अन्य नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में‌ चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सभी का आह्वान किया कि वह नगर निगम के चुनावों को हल्के से बिल्कुल न लें। उन्होंने कहा कि जिसे भी पार्टी आलाकमान चुनाव मैदान में उतारेगी, सभी को एकजुटता के साथ उसका समर्थन करते हुए पार्टी की जीत के लिये कार्य करना होगा।

विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इन चुनावों में भी पार्टी प्रत्याशियों को शानदार जीत हासिल होगी। बैठक में‌ शिमला ग्रामीण के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *