Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर रहेंगी।

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह 4 अप्रैल को दोपहर 2 बजे शिमला से मंडी के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दिन जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी की बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा।

5 अप्रैल को प्रतिभा सिंह मंडी से सुबह 11 बजे जोगिंदर नगर को प्रस्थान करेंगी। यहां वह लघु शिवरात्रि देवता मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के बाद मंडी लौट आएंगी। इस दिन भी रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा।
6 अप्रैल को मंडी में संसदीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक के बाद दोपहर 2 बजे शिमला को रवाना होंगी।
7 अप्रैल को प्रतिभा सिंह शिमला से करसोग जाएंगी, जहां वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ जिला स्तरीय नलवाड़ मेले में शिरकत करेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *