Spread the love
शिमला‌। होली के पावन अवसर पर बुधवार को राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रातः राजभवन आकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तिलक कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने भी होली कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने राज्यपाल को होली के रंग लगाकर बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एंव जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने समां बांधा और हिमाचल के सांस्कृतिक रंगों से राज्यपाल को अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित नाटी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाग लेकर उत्सव को और भव्य बना दिया।
प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने होली मनाकर राज्यपाल का अभिनंदन किया। बाद में, राज्यपाल ने राजभवन के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ होली मनाई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *