Spread the love

नाहन। जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन से आज 13 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए हैं। कल भेजे गए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमें आज 13 की रिपोर्ट पॉजीटीव आई है, जबकि 85 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव तथा 2 की इनकनक्लुसिव आई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 13 नए पॉजिटिव आये मामलों में 8 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 10 से 42 वर्ष के बीच है तथा 5 युवती/महिलाएं जिनकी उम्र 9 से 46 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 147 एक्टिव मामले हैं।              

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *