पालमपुर। अग्निवीर में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च 2023 तक जारी रहेंगे। इस बर भर्ती रैली दो चरण के की जायेगी, प्रथम चरण मे ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) और दुसरे चरण मे भर्ती रैली। ऑनलाइन पंजीकरण की विडियो और ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की विडियो joinindianarmy-nic-in की website पर उपलब्ध हैं, जिस उम्मीदारो को पंजीकरण करने मे परेशानी आ रहे हैं वो उम्मीदार विडियो के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं, अन्यथा हेल्प लाईन नम्बर 7996157222 पर संपर्क कर सकते हैं या तो निजी तौर पर सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर से संपर्क करके अपना समस्या का समाधान करा सकते हैं। ये जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा (सेना मेडल) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी।
उन्होने ये भी बताया कि इस बार ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवार द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250/- रुपये का भुगतान किया जाना है। सफलतापूर्वक आवेदन भरने पर उम्मीदवार को वेबसाइट पर एक लिंक के माध्यम से एसबीआई पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा। एसबीआई पोर्टल पर 250/- रुपये के साथ लागू बैंक शुल्क का भुगतान करें। भुगतान इनमें से किसी भी उपलब्ध भुगतान विकल्प के माध्यम से किया जा सकता है। सभी प्रमुख बैंकों के मेस्ट्रो, मास्टर कार्ड, वीजा, रुपे कार्ड, क्रेडिट और डेबिट दोनों के माध्यम से भुगतान गेटवे सुविधा या एसबीआई और अन्य बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई (भीम)।
उन्होेने बताया कि आई टी आई डिप्लोमा पास उम्मीदारो के लिए अग्निवीर भर्ती रैली में बोनस अंक नियम और रैली प्रक्रिया में आया बदलाव आया हैं। दसवी पास और दो साल का आई टी आई कोर्स उम्मीदवारो को 20 अंक, दसवी पास और दो या तीन साल का डिप्लोमा पास उम्मीदारो 30 अंक, 10+2 पास और एक साल का आई टी आई कोर्स वाले को 30 अंक, 10़+2 पास और दो साल का आई टी आई कोर्स वाले को 40 अंक एवम 10़+2 पास और डिप्लोमा होने पर 50 अंक बोनस दिये जायेंगे। निदेशक ने ये भी बताया कि भर्ती प्रक्रिया पुरी तरह पारदर्शी, स्वचालित और कम्प्यूटरीकृत बायोमेट्रिक आधारित हैं किसी भी दललो के झांसे मे न आये।
