Spread the love
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को निलंबित के बाद भंग कर दिया है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। इससे आयोग के साथ लाखों युवाओं के रोजगार का एक अवसर भी फिलहाल लंबे समय तक बंद हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह तो वही बात होगी कि बीमारी का इलाज तो किया ही नहीं, बल्कि बीमार का इलाज कर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को चयन आयोग को सुधारने का काम करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने यह न कर चयन आयोग को भंग करने का कार्य किया।

कश्यप ने कहा कि हजारों लोगों ने कई सरकारी नौकरियों के लिए एग्जाम भी दे रखे थे और उनको अपनी परीक्षा के परिणामों का इंतजार था, पर अब वह इंतजार समाप्त हो गया है और जब तक चयन आयोग वापस स्थापित नहीं होगा या एक अन्य कार्य प्रणाली का निर्माण नहीं होगा तब तक इन युवाओं की उम्मीदों पर विराम लग गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *