Spread the love

शिमला। बस किराए में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुराने बस अड्डे पर चक्का जाम किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 
शिमला के पुराने बस स्टेंड पर परिवहन निगम प्रबंध निदेशक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जयराम सरकार ने अपने इस ढाई साल के कार्यकाल में दो बार बस किरायों में 50 प्रतिशत तक कि वृद्धि का बोझ लोगों पर डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आपदा के समय केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की दोनो ही देश-प्रदेश के लोगों को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के मूल्यों में भारी कमी के बावजूद देश में पेट्रोल, डीज़ल के मूल्यों में बढ़ोतरी की है तो प्रदेश सरकार ने बस किरायों में बढ़ोतरी कर लोगों को महंगाई की आग में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न तो कर्मचारियों को ही कोई राहत दी है न ही आम लोगों को। किसानों, बागवानों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।

राठौर ने कहा कि सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन आम लोगों की जेब पर पड़ेगा, जो दैनिक काम काज को इन बसों में आते जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी को तुरन्त वापिस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल से हर रोज करोड़ों कमा रही है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री केयर फंड में पैसा इकट्ठा किया जा रहा है।उन्होंने जानना चाहा है कि यह पैसा कहा खर्च किया जा रहा है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह तेल पर वेट कम कर लोगों को राहत दे। उन्होंने केंद्र के 20 लाख करोड़ के उस पैकज से प्रदेश को कितना धन मिला है इसकी भी जानकारी सरकार से मांगी है।

इस दौरान उनके साथ शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, आनंद कौशल, इंद्रजीत सिंह, दिवाकर शर्मा, यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी, पवन चौहान, संजीव कुठियाला, चंद्र नारायण, सौरव चौहान, प्रभा वर्मा, निर्मला ठाकुर, शशि ठाकुर, अनिता तेज, कृष्णा कुमारी, बबली, मीना कुमारी, धर्मपाल ठाकुर, जितेंद्र कौशल, आकाश सैनी, दवेंद्र चौहान, मनोज अधिकारी, राम कृष्ण शांडिल, भूपेंद्र कवंर, राजेश वर्मा, शक्त राम कश्यप, योगिंद्र सिंह, पूर्ण, खुशी राम, देवन भट्ट, नीरज बक्शी, अजय कुमार, नरेश कुमार, अमित मेहता, रोहल नेगी, अमृत पाल सिंह, गौरव समेत अन्यों ने इस धरना प्रदर्शन में साथ थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed