Spread the love

मनाली। सहायक आयुक्त एवं बीडीओ नग्गर ओशिन शर्मा ने कहा कि जिस परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता, उस परिवार में सुख, संतुष्टि और स्वाभिमान नहीं आ सकता। ओशिन क्लाथ के वृद्धा सहारा आश्रम में बुजुर्गों व विशेष महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन्स, डायपर व दवाइयां वितरित करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रही थी।

ओशिन ने कहा कि हमारे बड़े बुज़ुर्ग हमारा स्वाभिमान हैं, हमारी धरोहर हैं। उन्हें सहेजने की जरूरत है। यदि हम परिवार में स्थायी सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं तो परिवार में बुजुर्गों का सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धा आश्रम में आकर उन्हें अपनी दादी की याद ताजा हो जाती है। बुजुर्गों की असल खुशी तो अपने परिवार में होती है। उनसे दूर रहकर भला वे खुश कैसे रह सकते हैं। यदि हम उन्हें सम्मान व परिवार में महत्व देंगे तो शायद वृद्धाश्रम की अवधारणा ही इस समाज से समाप्त हो जाएगी।

ओशिन शर्मा ने कहा कि आज उन्होंने नेट पे टैस्ट संस्था के सहयोग से कुछ जरूरत का सामान वितरित किया है जिसके लिए वह संस्था के संचालक अमन शर्मा का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और विशेष महिलाओं के साथ बैठकर कुछ पल बिताया ओर उनके साथ बातचीत की। सहारा वृद्धा आश्रम की संचालिका अनिता ठाकुर ने मदद देने के लिए सहायक आयुक्त एवं बीडीओ ओशिन शर्मा का आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *