Spread the love
मंडी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान की शुरूआत कर दी है, जिसका मुख्य उद्देश्य में देश में पार्टी की मजबूती व देश में आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करते हुए देश में कटरपंथी ताकतों को सत्ता से बाहर करना है।
प्रतिभा सिंह शनिवार को यहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शिरकत करने आई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज जिस प्रकार लोकतंत्र को कमजोर करने व लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, उसके लिये देश के लोगों को एकजुटता के साथ आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश मे भारत जोड़ो यात्रा का सफलतापूर्वक पूरा किया है, उसके बाद अब पूरे देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता में बैठे आठ साल हो गए है। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी और आज तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता। पर यह सब हवा हवाई साबित हुआ है। लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को शुरू किया जा रहा हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने पर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में जो भी वादे किए है उन सबको चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने सराज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास में कभी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिले, इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा।
इससे पूर्व, प्रतिभा सिंह का सराज पहुंचने से पूर्व नाचन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों चैलचौक, गोहर, बासा, दाण में लोगों ने बड़ी गर्मजोशी से उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
धरोट में जनसभा को सम्बोधित करते हुए चेतराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रदेश में हर घर-घर तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा।
चेतराम ठाकुर ने कहा कि सराज में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *