Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली में मुलाकात की। सुक्खू की इन दोनों से शिष्टाचार भेंट थी।


सीएम मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री से पहली शिष्टाचार भेंट होगी। मुख्यमंत्री एक बार पहले भी नई दिल्ली में पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट करने गए थे, लेकिन उस‌ समय सीएम कोविड पॉजीटिव पाए गए थे। इस कारण उस समय मुलाकात नहीं हो पाई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *