Spread the love

रिकांगपिओ। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रिकांग पिओ स्थित आई.टी.बी.पी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पुलिस, आई.टी.बी.पी, होम-गार्ड, पुरुष एवं महिला, गृह रक्षा बैंड के जवानों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिला के महिला मण्डल, डाइट, आईटीआई, महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा भी रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आग्रह किया।
उपायुक्त ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम ने किया।
बैठक में उपमण्डल दण्डाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *